भंडरा: भंडरा के मसमानों में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, संगठन मजबूती पर ज़ोर
भंडरा प्रखंड के मसमानों स्थित करपातरी सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भंडरा दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव ने की।