हमीरपुर: एंटी करप्शन टीम ने कुरारा कस्बे में कानूनगो को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
हदबंदी के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने वाले सदर तहसील के कानूनगो को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने कुरारा कस्बे में रंगेहाथों दबोच लिया।सदर तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात अशोक निगम कुरारा क्षेत्र भी देखते हैं। इसी ब्लाक के कुतुबपुर गांव निवासी किसान रामजी पुत्र रामपाल संवित्ता अपने खेत को हथबंदी कराने को लेकर काफी समय से भटक रहा था।