हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष व पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्टेशन रोड में लगाए फलदार पौधे
सुमेरपुर कस्बे को हरा भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ मिलकर स्टेशन रोड पर फलदार पौधे रोपित किये। वही वार्ड नंबर दो में लक्ष्य बुंदेलखंड सेवा समिति ने पौध रोपण किया।कस्बे के पर्यावरण को बचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। नगर के प्रत्येक रास्ते में पौधरोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है।