हमीरपुर: बिवांर क्षेत्र के अतरार गांव शिक्षामित्र के पति के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से की फरियाद
बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव में शिक्षामित्र पति की 9 जुलाई को गांव के तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस द्वारा सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजा गया था। मृतक की पत्नी ने परिजनों के साथ एसपी से फरियाद कर शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी से फरियाद करते हुए अतरार गांव की शिक्षामित्र अर्चना सिंह ने बताया।