हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रास्ता में कब्जा कर सीसी मार्ग का निर्माण रोकने से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या एक में रास्ते की जमीन पर कब्जा करके सीसी मार्ग का निर्माण कार्य रोक देने से नाराज होकर सैकड़ो महिलाओं ने बांदा मार्ग पर जाम लगा दिया और सीसी मार्ग का निर्माण शुरू कराये जाने की मांग की है। बाद में पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराकर जाम खुलवाया।