हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में शराब के लिए रुपए ना देने पर दो युवकों ने मजदूर को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो भगत सिंह नगर का निवासी सूरज मजदूरी करके जीवन यापन करता है। गत 21 जुलाई को रात करीब 9 बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी दीपू एवं चिग्घू आए और शराब पीने के रुपए मांगे। सूरज के मना करने पर दोनों उसे बाइक में बैठाकर अपने घर ले गए और कमरे में बंद करके जमकर पीटा।