◆◆ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित*
छपरा, 8 जून 2026
◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
◆ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में समयबद्ध रूप से Statement of Facts (SOF) दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि न्यायिक मामलों का प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी विभाग न्यायालयी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें।
◆ सहयोग शिविर से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश :
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता इस अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों से संबंधित लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।
◆ सभी नगर निकायों में भी 16 जून से वार्डवार सहयोग शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र के नागरिकों को भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
◆◆ *17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर”*
● 17 एवं 18 जून 2026 को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जाने वाले “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर” की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें।
● उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के प्रभावी आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, आवेदन प्राप्ति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा लाभ वितरण की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
● प्रखंड सहयोग-सह- जनकल्याण शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, e-KYC, लंबित प्रकरणों का निपटारा एवं पात्र लाभार्थियों के बीच देय लाभों का वितरण किया जाएगा।
● शिविर में निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री ★ जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
★ आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)
★ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन)
★ पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना
★ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G)
★ जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधित सेवाएं
★ पीएम स्वनिधि योजना
★ VBG Ram G
★ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
★ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)
★ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं
★ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
★ मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
★ दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं
★ बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) से संबंधित योजनाएं
★ मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना
★ अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं
● जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर स्थापित किए जाएं, हेल्प डेस्क की व्यवस्था हो तथा लाभार्थियों को आवेदन एवं दस्तावेजीकरण में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
◆ बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नगर आयुक्त सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े।
#coordinationmeeting
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 8, 2026