भलूनी भवानी महोत्सव में पवन सिंह ने निभाया वादा, दो बहनों को दिए गहने और पांच लाख रुपये
मंच पर दोनों बहनों को बुलाकर सौंपी शादी के लिए आर्थिक सहायता, क्षेत्र में हो रही पहल की चर्चा
रोहतास जिले के माँ भालूनी भवानी धाम में आयोजित महोत्सव के दौरान भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर अपना वादा निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने काराकाट क्षेत्र की दो बहनों की शादी में सहयोग करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए दोनों बहनों को मंच पर बुलाया।
इस दौरान पवन सिंह ने दोनों बहनों को शादी के लिए सभी आवश्यक गहने और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके इस कदम से कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की। पवन सिंह ने अपने वादे को पूरा कर यह संदेश दिया कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए किए गए वादे को निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। माँ भालूनी भवानी के दरबार में उनका यह मानवीय पहल चर्चा का विषय बना रहा।