तिजारा: भिवाड़ी में इंजीनियर की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूट, बदमाश ने मासूम के गले पर चाकू लगाया
Tijara, Alwar | May 18, 2026 भिवाड़ी में सोमवार सुबह 9:30 बजे डिलीवरी बॉय बनाकर घर में घुसे बदमाश ने मां बेटे को बंधक बनाकर ज्वेलरी और नगदी लूट ली। लुटेरे ने 2 साल के मासूम की गर्दन पर चाकू रखकर मां को गमछे से बांध दिया। इस दौरान बदमाश 70000 रुपए नगद दो सोने के कड़े और एक मोबाइल फोन लूट ले गया। सूचना के बाद भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई है।