जगदलपुर: बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹52,12,500 का हैश ऑयल किया गया जब्त, एक आरोपी भी गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हैश ऑयल/गांजा तेल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करीब 52 लाख 12 हजार 500 रुपये आंकी गई है।