जगदलपुर: दलपत सागर में 14 जनवरी को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया महापौर ने
प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी नगर निगम जगदलपुर के द्वारा दलपत सागर में आगामी 14 जनवरी को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन के अनुसार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यह आयोजन जनसहयोग और जनभागीदारी के साथ संपन्न होगा, जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।