जगदलपुर: बस्तर जिले में गूंजी वीरता की गाथा, वीर बाल दिवस पर बच्चों ने एकाग्रता से सुना प्रधानमंत्री का संदेश
जगदलपुर, 26 दिसम्बर 2025/ देश भर में मनाए जा रहे 'वीर बाल दिवस' की गूंज छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में भी सुनाई दी। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की अदम्य बहादुरी और शहादत को नमन करते हुए बस्तर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और संस्थाओं में बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष संदेश को पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ सुन