जगदलपुर: 3 करोड़ 65 लाख से संवरेगा नयापारा मुख्य मार्ग और महारानी जिला अस्पताल मार्ग, विधायक किरण सिंह देव ने किया भूमिपूजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व किरण सिंह देव ने आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शहर के दो प्रमुख मार्ग हनुमान मंदिर चौराहे से चांदनी चौक तक महारानी जिला अस्पताल मार्ग और मोतीलाल नेहरू वार्ड के नयापारा क्षेत्र में जिला न्यायालय से हाता क्रिकेट मैदान तक मार्ग का 365.074 लाख की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन कार्य आरंभ का भूमिपूजन किया।