गुन्नौर: गांव न्यौरा निवासी महिला ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा निवासी कुसमा देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति मानिकचंद और अन्य ससुराल पक्ष के लोग पीड़ित महिला से बाइक भैंस और सोने की चेन दहेज में लाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।