सोनकच्छ: पीपलरावा: पैदल जा रहे बुजुर्ग को कार चालक ने मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीपलरावा पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे जानकारी दी है की ग्राम चौबारा धीरा निवासी बुजुर्ग देविप्रसाद व्यास पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पीपलरावा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।