आबू रोड: आबूरोड रीको थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के मामले में मिली बड़ी सफलता, 7 माह से फरार ईनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
आबूरोड रीको थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शराब तस्करी के मामले में पिछले सात माह से फरार चल रहे ईनामी आरोपी साबिर हुसैन पुत्र नजीर हुसैन निवासी राजौरी जम्मू-कश्मीर को पुलिस ने पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया है।अक्टूबर 2025 में मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 1005 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी।