*चिंतपूर्णी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू प्राइवेट बस ने तीन कारों को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत* चिंतपूर्णी।थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत भरवाई में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू प्राइवेट बस ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बस ने आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारने के बाद एक मोटरसाइकिल को बुरी तरह कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।शाम करीब 5:25 बजे हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, हादसा आज (16 अगस्त) शाम करीब 5:25 बजे हुआ। राजस्थान नंबर की एक प्राइवेट बस (RJ-13PB-0252) अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने आगे जा रही तीन कारों— जिनमें पंजाब नंबर की PB 10JB 5007, PB02 FA 0315 और PB47A 2270 शामिल हैं— को अपनी चपेट में ले लिया। कारों को टक्कर मारने के बाद बस ने एक मोटरसाइकिल (PB29Y 4090) को रौंद दिया।पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारीहादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।