वर्ल्ड बिगेस्ट ओलंपियाड में सफलता हासिल कर जैंतगढ़ की बेटी लिजा शमीम ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छोटे से कस्बे जैंतगढ़ की रहने वाली लिजा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अकादमिक वर्ष 2026-27 में लिजा ने एक के बाद एक कुल पांच पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।