कोंडागांव: मर्दापाल थाना पुलिस ने 16 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मर्दापाल थाने में हुई बलात्कार की घटना की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है आरोपी द्वारा 16 साल की बच्ची को अपहरण कर बहला फुसलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पूछताछ में स्पष्ट हुआ की बच्ची के साथ आरोपी द्वारा कई महीनो से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। वही आज मर्दापाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।