नौगांव: पूर्व CM दिग्विजय सिंह देर रात नौगांव पहुंचे, सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिलेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच नौगांव पहुंचे। वे कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव के निवास पर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए रवाना होंगे।