आरा: धोबहा में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2026 भोजपुर जिले के धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार की 16 वर्षीय बेटी संध्या घर में काम कर रही थी।इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह जख्मी हो गई।