मनोहरथाना: मनोहर थाना के नवीन बस स्टैंड के समीप खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने लगाया जाम
मनोहर थाना के क्षेत्र के किसानों ने नवीन बस स्टैंड के समीप खाद्य किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ जाम लगाया। पुलिस प्रशासन ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि मनोहर थाना कस्बे के खाद व्यापारियों के पास वह कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं । लेकिन उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा ।