जोल: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी द्वारा भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने कैंडल मार्च भी निकाला।रविंद्र शर्मा ने कहा कि धन बल के द्वारा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। जोकि लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं।