जोल: भिंडला गांव में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने पीड़ित के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
भिंडला गांव में वाली ठाकुर पुत्र फतेह सिंह ने जमीनी विवाद में अपने बड़े भाई व भाभी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि वह अपनी रसोई में था तभी उसके बड़े भाई मनोहर लाल और भाभी ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। डंडे से उसके पर हमला कर दिया, जिसमें उसे चोटें आई है। सोमवार को एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।