जोल: विधायक सुदर्शन बबलू ने चौकी मन्यार में निर्माणधीन कॉलेज भवन का किया औचक निरीक्षण
चौकी मन्यार में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने वीरवार को कॉलेज के निर्माणधीन भवन का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री उपयोग करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।इस भवन पर ₹13.33 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है।दूर दराज के क्षेत्रों से वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है