जोल: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रिपोह मिसरां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को रिपोह मिसरां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को मंजूरी प्रदान की है। जल्द ही अंब में माँ चिंतपूर्णी जी की कृपा से भव्य चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।