जोल: विधायक सुदर्शन बबलू ने सारड़ा व घेवट बेहड़ में पंचायत भवनों का किया शिलान्यास
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने शनिवार को सारड़ा व घेवट बेहड़ में करीब ₹2करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।विभिन्न ग्राम पंचायतों के भवनों के निर्माण के लिए ₹6 करोड़ खर्च किए जाएँगे।क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है।