जोल: महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर हर -हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भगवान भोले नाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु घंटों लाइनों में डटे रहे। मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा -अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया