आज दिनांक 17.07.2026 को प्रेक्षागृह, सहरसा में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पात्र क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा पात्र लाभुकों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया तथा उन्हें नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पात्र लाभुक उपस्थित रहे।