सहरसा, दिनांक : 17 जुलाई 2026
स्थान - कन्या मध्य विद्यालय, पंचगछिया, प्रखंड–सत्तरकटैया, जिला–सहरसा l
किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण करने हेतु दी गई जानकारी l
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को कन्या मध्य विद्यालय, पंचगछिया, प्रखंड–सत्तरकटैया, जिला–सहरसा में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 तथा बाल विवाह की रोकथाम हेतु कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध, बाल विवाह तथा करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक एवं सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा संचालित किया गया। जिसमें अनुसेवक भी शामिल रहे l कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।