प्रतापगढ़: राजपूत ढाबा के पास साधन सहकारी समिति में खाद लेने आ रहे किसान को अज्ञात कार की टक्कर से हुई मौत
प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित जेठवारा बाजार के राजपूत ढाबा के पास गंगा प्रसाद यादव उम्र 53 वर्ष पुत्र रामदुलाल यादव निवासी शुकुलपुर काछा गुरुवार सुबह 10:30 बजे साधन सहकारी समिति जेठवारा में वितरण हो रही खाद लेने जा रहा था। जैसे ही वह राजपूत ढ़ाबा के पास स्थित साधन सहकारी समिति की तरफ मुड़ रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी।