आरोन: खेजरा गांव में 60 वर्षीय महिला ने इल्ली मार दवा का किया सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Aron, Guna | Jun 27, 2024 गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरा गांव में 60 वर्षीय महिला गुलाब बाई पत्नी प्यारेलाल कुशवाहा ने इल्ली मार दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 26 जून को महिला के पति प्यारेलाल कुशवाहा ने बताया, उपचार चल रहा है। हालत में अब सुधार है। सब कुछ अच्छा था। इल्ली मार दवा क्यों खाई पता नहीं।