आरोन: बजरंगगढ़ डाइट में जन शिक्षकों को दिया जा रहा पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
Aron, Guna | Jun 25, 2024 गुना के बजरंग डाइट में जन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य एसके वशिष्ठ ने 25 जून को आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश में मिशन अंकुर के अंतर्गत संचालित कक्षा एक एवं दो कि FLN कक्षाओं के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने एवं प्रभावी सार्थक मेंटरिंग हेतु जन शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।