आरोन: आरोन में राजपूत समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में निकल चल समारोह
Aron, Guna | Jun 24, 2024 गुना के आरोन नगर में राजपूत समाज द्वारा 24 जून को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। नगर के प्रमुख मार्गो से महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में विशाल चल समारोह निकाला गया। लोगों ने चल समारोह का रास्ते में स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के साथ अन्य वर्गों के लोग भी शामिल हुए।