आरोन: जिले के सभी मार्कफेड गोदाम एवं प्राथमिक सहकारी समितियां में डीएपी एवं कंपलेक्स खाद का किया गया भंडारण; गुना कलेक्टर
Aron, Guna | Jun 23, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में खरीफ सीजन के लिए जिले के सभी मार्कफेड गोदाम एवं प्राथमिक सहकारी समितियां में लगभग 3300 मेट्रिक टन DAP एवं कंपलेक्स खाद का भंडारण किया गया है। 23 जून को जिला विपणन अधिकारी ने बताया, किसान भाई सुविधा अनुसार उचित मूल्य में खाद ले सकते है। किसानो से अपील है, कम से कम 4 इंच बारिश होने के बाद ही फसलों की बुवाई करें।