आरोन: गुरैया गांव में खेत की हकाई के दौरान नीचे लटके बिजली के तारों से टकराया ट्रैक्टर, चालक को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
Aron, Guna | Jun 24, 2024 गुना के आरोन थाना क्षेत्र के गुरैया गांव में हकाई के दौरान खेत में नीचे लटके बिजली के तारों में ट्रैक्टर टकराने चालक को करंट लग गया। घायल ट्रैक्टर चालक रणवीर यादव आरोन अस्पताल में भर्ती है। घायल के पिता लालाराम यादव ने 24 जून को बताया, दोपहर में बेटा रणवीर यादव खेत की हकाई कर रहा था। बिजली के तार खेत में नीचे तक लटके है। ट्रैक्टर टकराने से करंट लग गया।