आबू रोड: आबूरोड में नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल, दो बाइक जब्त, बाजार में हंगामा
आबूरोड शहर में बढ़ते अतिक्रमण और सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन को हो रही परेशानी के चलते नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पालिका टीम अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करने बाजार क्षेत्र में पहुंची।कार्रवाई के दौरान पुरानी बड़ी मंडी के पास एक दुकानदार द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया