कुंडा में सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में!
राजा भैया के यहां आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर फेसबुक पर लगातार कर रहा था विवादित टिप्पणियां; सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट को लेकर चर्चा तेज।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल पोस्ट के अनुसार, अमरेंद्र पटेल नाम का युवक फेसबुक पर अपने नाम के आगे 'बाहुबली' लिखता है।
बताया जा रहा है कि कुंडा में राजा भैया के यहां आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर युवक लगातार फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित बयानबाजी कर रहा था। इसी मामले में पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
हालांकि, पुलिस की ओर से हिरासत और कार्रवाई के कारणों की आधिकारिक पुष्टि तथा आगे की कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।
सोशल मीडिया पर मामला गर्म, कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं की चर्चा!
#Pratapgarh #Kunda #RajaBhaiya #DhirendraKrishnaShastri #UPNews #ViralNews #ViralReels #socialmediapost