श्री शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में स्थापित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज की गणेश चतुर्थी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य यजमान श्रवण कुमार शर्मा जी थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 9.30 बजे पंडित आशीष शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। पूजन सामग्री के साथ साथ ग्यारह किलो मोदक - लड्डू की व्यवस्था अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता द्वारा की गई जो उपस्थित भक्त के साथ मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के बीच आज दिनभर वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव कृष्ण कुमार लखोटिया, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा, राजेश कुमार खेमका, दिपक गोयल, मामराज अग्रवाल, रेखा शर्मा, संजू चौधरी, नितेश कुमार सर्राफ, मानमल गुप्ता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।