फर्रुखाबाद: ताजिया रखने से मार्ग अवरुद्ध होने के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने फतेहगढ़ के डीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रांत कानपुर मंत्री अखिलेश मिश्रा जिला संरक्षक दिनेश मिश्रा व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में बताया गया कायमगंज मैन चौराहा पर 26 घंटे पूर्व ताजिया रखकर चारों रोड ब्लॉक कर दिए जाते हैं।इसमें लगभग 268 गांव प्रभावित होते हैं। समस्त हिंदू जनमानस में आक्रोश।