विधायक सुरेश कुमार ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को घेरते हुए कहा कि जब नादौन विधानसभा क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज को यहां वहां शिफ्ट करने की एक मुहिम चली तब इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि विजय अग्निहोत्री मात्रा राजनीति करने के लिए मेडिकल कॉलेज पर बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं
रेल के मुद्दे पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा के अंदर ही रेल लाने को लेकर राजनीति चल रही है उन्होंने कहा कि वंदे भारत रेल प्रदेश में लाने का दाबा इंदु गोस्वामी करती है फिर अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने क्या किया।
एम्स जे पी नड्डा का और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट अनुराग बताएं 20 साल में रेल लाने का अपना ड्रीम प्रोजेक्ट क्यों नहीं कर पाए पूरा: सुरेश कुमार, मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लेना छोड़ जनता को बताएं 20 सालों में क्या किया काम, हिमाचल के कितने प्लेयर गए रणजी और भारतीय क्रिकेट टीम में बताएं अनुराग ठाकुर