मुजफ्फरनगर राजस्व विभाग में ठेकेदार का हंगामा, बोला शरीर पर कपड़े बचे है केवल, कपड़े उतारकर फेंके
55 लाख के हैसियत प्रमाण पत्र के लिए 20 हजार की लोकवाणी रसीद को लेकर विवाद, रिश्वत मांगने का आरोप
मुजफ्फरनगर में राजस्व विभाग (खनन बाबू कार्यालय) में उस समय हंगामा हो गया, जब ठेकेदार विनेश कुमार और RA बाबू कुलदीप कुमार के बीच हैसियत प्रमाण पत्र को लेकर विवाद हो गया।
ठेकेदार ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अपने कपड़े उतार दिए और जूते RA बाबू की ओर फेंक दिए। इसके बाद कार्यालय में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
ठेकेदार विनेश कुमार का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसकी फाइल रोक दी गई। वहीं, RA बाबू कुलदीप कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि 55 लाख रुपये के हैसियत प्रमाण पत्र के लिए नियमानुसार 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद आवश्यक थी।
दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच राजस्व विभाग में हुए इस हंगामे ने चर्चाओं को तेज कर दिया है।