(कायाकल्प अभियान)
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिले में व्यापक स्तर पर पहल की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के आलोक में कायाकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन एवं उपलब्ध सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भवनों के रखरखाव, आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संसाधनों को विकसित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Sitamarhi, Bihar | Nov 23, 2026