उधवा: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से उधवा के एक दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों में घुसा बाढ़ का पानी, पढ़ाई प्रभावित
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बाढ़ का पानी अब सरकारी विद्यालयों के परिसर और भवनों तक पहुंच गया है। प्रखंड के एक दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।