अशोक नगर: समर्थन मूल्य पर तुलाई से मना करने पर चक्का जाम, कलेक्टर की समझाइश पर हटे
अशोकनगर शहर के कोलूआ रोड स्थित कुडी घाट के पास वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर चना मसूर की खरीदा ना करने से नाराज होकर किसानों ने चक्का जाम कर दिया।जानकारी लगते ही मौके पर कलेक्टर साकेत मालवीय खुद मौके पर पहुंच गये और किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया की उनकी तोल आज से ही शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा छुट्टी में भी तोल होगी।