चांदवा: 1961 से टोरी स्टेशन पर हो रही मां काली की पूजा, बंगाली समुदाय ने की थी शुरुआत
टोरी स्टेशन परिसर में विधि-विधान और भक्तिमय माहौल में मां काली की पूजा संपन्न हुई। पंडित त्रिभुवन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सोमवार की शाम करीब पांच बजे पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली के समक्ष माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।