जगदलपुर: सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 22 फरवरी को बस्तर के 7 केंद्रों में होगी, 2841 अभ्यर्थी जुटेंगे
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए बस्तर जिले में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार 22 फरवरी को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के कुल 2841 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, जिनके लिए जगदलपुर शहर के 7 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।