कोल: थाना सिविल लाइन में प्लास्टिक के बोरे में कूड़ेदान में मिली लाश का खुलासा, पिता-पुत्र हुए गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हमदर्द नगर डी मौहल्ले में एक व्यक्ति का शव एक बोरे में मिला था,।शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण सिर व सीने पर लगी चोटे होना पाया गया, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई।