सवायजपुर: आर्यावर्त बैंक पाली में 3 दिन से लेनदेन न होने से ग्राहक परेशान, दम घोंटू माहौल में पूरा दिन लाइन में लगते ग्राहक
कस्बा पाली स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा में बीते 3 दिनों से लेनदेन न होने से खाता धारकों को काफी समस्याएं हो रही है। यहां दम घोंटू माहौल में सैकड़ों बैंक ग्राहक पूरा दिन लाइन में लगे रहते हैं पर उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। कस्बा निवास अमित अग्निहोत्री ने बताया कि वह तीन दिन से बैंक शाखा जा रहे हैं पर उन्हें वापस कर दिया जाता है।