सवायजपुर: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने हरपालपुर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए हरपालपुर में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ संवेदनशील बूथों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी।